Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 11 April 2025
webdunia

महिला को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक दुष्‍कर्म, पति समेत 5 हिरासत में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gang rape
, शुक्रवार, 5 जून 2020 (22:15 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पति ने 25 वर्षीय महिला को कथित रूप से जबरन शराब पिलाई, जिसके बाद उसके 4 दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उस दौरान महिला का 5 साल का बच्चा भी वहां मौजूद था।

पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार की है, सभी आरोपियों को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। संदेह है कि आरोपी ने बच्चे की भी पिटाई की है। केरल राज्य महिला आयोग ने इस सामूहिक बलात्कार को लेकर अपने यहां भी मामला दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे और दोनों बच्चों को लेकर गुरुवार को पुथुकुरिची के पास बीच पर गया। बाद में वह सभी को लेकर पास स्थित अपने मित्र के घर गया जहां महिला को जबरन शराब पिलाई गई और उसके बड़े बेटे के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, महिला को एक राहगीर ने सड़क किनारे शराब के नशे में देखा और अपनी कार से उसे उसके घर पहुंचाया। फिर उसने पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी।राहगीर ने बाद में कुछ समाचार चैनलों को बताया कि महिला रो रही थी और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, वह मदद मांग रही थी।
कादीनमकुलम थाने के एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि तथ्यों की जांच करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसे उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। महिला ने टीवी चैनल को बताया कि आरोपियों ने उसके शरीर को सिगरेट से जलाया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्यटन मंत्री की मुहीम का असर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड की राजस्थान की ‘पगड़ी’