Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पर्यटन मंत्री की मुहिम का असर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड की राजस्थान की 'पगड़ी'

हमें फॉलो करें पर्यटन मंत्री की मुहिम का असर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड की राजस्थान की 'पगड़ी'
, शुक्रवार, 5 जून 2020 (21:52 IST)
जयपुर। राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'साफा विद ट्विटर' हैशटैग से दो दिन पहले जो अभियान शुरू किया था, उसका अनेक सांसदों, विधायकों व आला अधिकारियों ने समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर राजस्थान की ‘पगड़ी’ ट्रेंड होने लगी।
 
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से लेकर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया तक ने इसी हैशटैग के साथ अपने वीडियो व फोटो शेयर किए हैं।
 
विश्वेंद्र सिंह के अनुसार साफे पगड़ी ने राजस्थान की पुराने सम्मान व विरासत को सहेजने में बड़ी भूमिका निभाई है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग ढंग से पगड़ी पहनी जाती हैं। इसे आम भाषा में साफा भी कहा जाता है।
 
मंत्री के अनुसार आज भी राज्य के अनेक हिस्सों में साफा बांधने की परंपरा कायम है। लोग इसे अपनी विरासत से जोड़ते हैं। इसकी शुरुआत विश्वेंद्र सिंह ने रंगीले साफे में अपनी एक फोटो के साथ की।
उप मुख्यमंत्री पायलट ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे खुद पगड़ी बांध रहे हैं। उन्होंने लिखा है, ‘पगड़ी राजस्थान की शान है। वीर धरा की पहचान है।’
 
विभिन्न पार्टी के नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों ने इस हैशटैग के साथ अपनी फोटो व वीडियो शेयर की हैं, जिनमें राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सतीश पूनियां भी शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्वी लद्दाख गतिरोध : भारत और चीन के बीच ले. जनरल स्तरीय बातचीत शनिवार को