Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्‍कर्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्‍कर्म
, शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (22:36 IST)
फतेहपुर (उत्‍तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की को अगवा कर 3 युवकों द्वारा उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि कल्याणपुर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एक लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे सूखे कुएं में फेंक देने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक बलात्कार की घटना गुरुवार की शाम घटित हुई थी और मामला शुक्रवार सुबह दर्ज करवाया गया है।

कल्याणपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर में लड़की की उम्र का जिक्र नहीं किया, लेकिन मौखिक तौर पर उसकी उम्र 17-18 साल बताई है। शिकायत के अनुसार उन्होंने बताया कि आरोपी तीनों युवक एक ही मोटरसाइकल पर लड़की को अगवा कर जंगल ले गए थे और वहां उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए।

वर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजन गुरुवार की रात ही उसे कुएं से बाहर निकालकर थाने लेकर आए थे, लेकिन आज सुबह मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को पीड़िता की चिकित्सीय जांच करवाई जाएगी।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सियासी संकट के बीच उत्तराखंड सीएम तीरथ रावत ने गिनाई अपनी उपलब्धियां, इस्तीफे पर चुप्पी