Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार
ठाणे , गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (23:06 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोंबिवली में 19 वर्षीय एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार करने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने युवती के लिव-इन पार्टनर को शराब लाने भेज दिया और इसके बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। विष्णु नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि युवती और उसके लिव-इन पार्टनर 17 सितंबर को एक मित्र से कुछ सामान लेने गए थे, जहां दोनों आरोपी मौजूद थे।
 
अधिकारी ने कहा, दोनों आरोपियों ने युवती के लिव-इन पार्टनर को शराब लाने भेज दिया और इसके बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस निरीक्षक आरएन खिलारे ने बताया कि दोनों आरोपियों को डोंबिवली और छात्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Manipur में फिर भड़की हिंसा : 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़ी आंसू गैस