Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP में नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें UP में नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार
, रविवार, 3 जुलाई 2022 (17:35 IST)
मऊ (उत्तर प्रदेश)। मऊ जिले के घोसी क्षेत्र में 2 नाबालिग सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पांचों युवकों ने दोनों बहनों को खेत में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। घोषी पुलिस थाने के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने कहा कि 17 साल और 15 साल की दो लड़कियों से पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पीड़िताओं के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनें गत 30 जून को नित्यकर्म के लिए गई थीं। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही पांच युवकों ने दोनों बहनों को खेत में ले जाकर सामूहिक दुराचार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर नामजद मामला दर्ज करते हुए पांचों आरोपियों विशाल (22), अरुण (19), सुदीन (23), जितेश (20)और चंद्रकांत (20) को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि एहतियात के तौर पर गांव में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra Politics : राहुल नार्वेकर को लेकर पूर्व मंत्री थोराट ने साधा कोश्‍यारी पर निशाना, बोले- क्‍या डेढ़ साल से सो रहे थे राज्यपाल...