Publish Date: Mon, 27 Sep 2021 (20:41 IST)
Updated Date: Mon, 27 Sep 2021 (20:44 IST)
नई दिल्ली। रोहिणी कोर्ट शूटआउट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से गैंगवार की घटना सामने आई है। बदमाशों ने जेल में बंद गैंगस्टर मंजीत महल के सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी है।
खबरों के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली स्थित नजफगढ़ में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने जेल में बंद गैंगस्टर मंजीत महल के सहयोगी की गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक शिवांग मूंढेला खुर्द का रहने वाला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक मनजीत महल गैंग से ताल्लुक रखता था। गोली मारने वाले बदमाश नंदू गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।