Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 21 February 2025
webdunia

रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी : कई जेलों में बंद हैं गोगी, टिल्लू गिरोह के सदस्य, गैंगवार का खतरा

Advertiesment
हमें फॉलो करें रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी : कई जेलों में बंद हैं गोगी, टिल्लू गिरोह के सदस्य, गैंगवार का खतरा
, शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (13:01 IST)
नई दिल्ली। रोहिणी अदालत कक्ष में गोलीबारी में तीन गैंगस्टर के मारे जाने की घटना के एक दिन बाद उन जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं। गोगी और टिल्लू गिरोह के बीच कई सालों से टकराव चल रहा है।
जेल में बंद गैंगस्टर जितेंद्र गोगी के वकील के वेष में आए दो हमलावर शुक्रवार को भीड़भाड़ वाली रोहिणी अदालत कक्ष के अंदर नाटकीय रूप से गोलीबारी में मारे गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।
 
webdunia
जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारी उन जेलों पर कड़ी नजर रख रहे हैं जहां गोगी और टिल्लू गिरोह के सदस्य बंद हैं। पुलिस को संदेह है कि अदातल कक्ष की घटना के पीछे टिल्लू गिरोह का हाथ है।
अदालत कक्ष में गोलीबारी की घटना के वीडियो फुटेज में पुलिसकर्मी और वकील अदालत कक्ष संख्या 207 के अंदर गोलियां चलने के दौरान दहशत में भागते दिखे। घटना ने सुरक्षा खामियों को उजागर किया है। वकीलों के वेष में दो बंदूकधारी प्रतिद्वंद्वी गिरोह के थे।
 
पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 1.15 बजे हुई, जब गोगी को सुनवाई के लिए अदालत कक्ष में ले जाया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन हैं स्नेहा दुबे? पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाली Sneha Dubey आज ट्रेंड कर रही है