Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गाजियाबाद में BJP नेता की गोली मारकर हत्या

हमें फॉलो करें गाजियाबाद में BJP नेता की गोली मारकर हत्या
, रविवार, 21 जुलाई 2019 (08:36 IST)
गाजियाबाद। बीजेपी नेता डॉ. बीएस तोमर को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खबरों के अनुसार डासना जिले में शनिवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। 
 
खबरों के अनुसार आरोपी दोपहिया वाहन पर आए थे। हत्यारे डॉ. तोमर को गोली मारकर अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस अज्ञात अपराधियों की तलाश कर रही है। 
 
पुलिस के अनुसार रात के 9 बजे के करीब पुलिस को 100 नंबर से कॉल आई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 
 
पुलिस के अनुसार बीएस तोमर रात के साढ़े 9 बजे अपनी क्लिनिक बंद कर एक पान की दुकान के सामने खड़े थे उसी दौरान बोलेरो और स्कूटी पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनिया की कोई ताकत कश्मीर समस्या का हल निकालने से नहीं रोक सकती : राजनाथ सिंह