Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छत्तीसगढ़ में नाबालिग से 7 लोगों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या, पिता ने खुदकुशी की कोशिश की तब हुई FIR

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ में नाबालिग से 7 लोगों ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कर ली थी आत्महत्या, पिता ने खुदकुशी की कोशिश की तब हुई FIR
, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (13:10 IST)
रायपुर। एक तरफ जहां पूरे देश में हाथरस कांड (Harhras Case) की चर्चा है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में एक नाबालिग से 7 लोगों ने दरिंदगी की। घटना से बुरी तरह आहत लड़की ने इसके बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना जुलाई माह की है। 
 
जानकारी के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में हुई थी। आरोप के मुताबिक जुलाई को जब लड़की पड़ोस के गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी, तब 7 लोगों ने जंगल में दुष्कर्म किया। इस घटना से आहत लड़की ने आत्महत्या कर ली। 
 
जानकारी के मुताबिक 2 माह चक्कर लगाने के बाद भी इस घटना की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। जब दुखी पिता ने आत्महत्या की कोशिश की तब कहीं जाकर पुलिस ने नींद खुली और इस मामले की ‍एफआईआर दर्ज की गई। 
बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि लड़की अपने रिश्तेदार के घर शादी में गई थी। इसी दौरान नशे में धुत लोगों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने ‍पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पीड़ित लड़की ने 20 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा कमीशन ने भी 10 दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट तलब की है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: क्या ज्यादा काढ़ा पीने से लिवर खराब हो सकता है? आयुष मंत्रालय ने दिया ये जवाब