Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

छत्तीसगढ़ के मंत्री के बेशर्म बोल, दुष्कर्म को बताया छोटी घटना

हमें फॉलो करें छत्तीसगढ़ के मंत्री के बेशर्म बोल, दुष्कर्म को बताया छोटी घटना
, सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (12:43 IST)
नई दिल्ली। बढ़ते महिला अपराधों को लेकर देशभर में जहां गुस्सा है, वहीं नेता, मंत्री बेशर्म बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। अपराधों को लेकर राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री दुष्कर्म पर असंवेदनशील बयान दिया है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर (Balrampur Rape Case) में भी एक 14 साल की लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया।
ALSO READ: बड़ा खुलासा, 'जस्टिस फॉर हाथरस' नाम से बनी थी वेबसाइट, विदेश से फंडिंग
इस पर भूपेश बघेल सरकार (Chhattisgarh Govt) में श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया (Shiv Kumar Dahariya) ने हाथरस कांड से तुलना करते हुए इस रेप की घटना को 'छोटी घटना' बताया है। डहरिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते नजर आ रहे हैं।
ALSO READ: हाथरस कांड : देशभर में कांग्रेस का 'सत्याग्रह', CM योगी बोले- विपक्ष भड़काना चाहता है दंगे
वीडियो में किसी पत्रकार ने उनसे बलरामपुर में नाबालिग से रेप की घटना को लेकर सवाल किया और फिर जवाब में वे कहते हैं, 'हमारे यहां जो घटना हुई, वो इस तरह की घटना नहीं है। भाजपा ने मंत्रीजी के बयान को लेकर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की।

बवाल मचने के बाद मंत्रीजी ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि दुष्कर्म घटना कोई छोटी घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने दुष्कर्म घटना को कोई छोटी घटना नहीं कहा। दुष्कर्म हमेशा बड़ी घटनाएं होती हैं। मैंने सिर्फ दुष्कर्म मामलों पर अपने विचार प्रकट किए थे। मेरा विचार दुष्कर्म पर नहीं था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Fact Check: नहीं, योगी आदित्यनाथ ने नहीं कहा ‘ठाकुरों से गलतियां हो जाती हैं’