Publish Date: Thu, 02 May 2024 (15:20 IST)
Updated Date: Thu, 02 May 2024 (15:25 IST)
गंगनहर कोतवाली के पुलिस प्रभारी गोविंद राम ने बताया कि 20 वर्षीय वैशाली बुधवार शाम अपनी एक सहेली के साथ रहीमपुर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर अपने मोबाइल से रील बना रही थी और इसी दौरान वह रेलगाड़ी की चपेट मे आ गई। वैशाली की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि वैशाली हरिद्वार जिले के हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला क्षेत्र की रहने वाली थी और फिलहाल रूड़की की शिवपुरम कॉलोनी स्थित अपने मामा के घर रहकर कोर इंजिनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
वैशाली की सहेली ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta