Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Kerala : ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Girl who was sexually harassed by her boyfriend in Kerala dies

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कोच्चि , शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (18:43 IST)
Kerala crime news : केरल के कोच्चि जिले में कुछ दिन पहले ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार हुई 19 वर्षीय लड़की की शुक्रवार को चोटों के कारण मौत हो गई। प्रारंभ में पीड़िता की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उत्पीड़न और यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था। लड़की सोमवार को चोट्टानिकारा स्थित अपने घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। बाद में उसे यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे जीवनरक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया था।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। लड़की सोमवार को चोट्टानिकारा स्थित अपने घर में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थी। बाद में उसे यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे जीवनरक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आरोपी ब्वॉयफेंड (उम्र करीब 20 साल) को मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। चोट्टानिकारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम पूरा होने तथा संबंधित चिकित्सकों का बयान दर्ज होने के बाद युवक पर हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है।
प्रारंभ में पीड़िता की मां की शिकायत पर युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उत्पीड़न और यौन शोषण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार उसने (आरोपी) स्वीकार किया है कि वह 26 जनवरी की रात को पीड़िता के घर गया था और उनके बीच झगड़ा हुआ था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान