Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गोवा के पीडब्ल्यूडी मंत्री सुदीन धवलीकर मुंबई के अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें गोवा के पीडब्ल्यूडी मंत्री सुदीन धवलीकर मुंबई के अस्पताल में भर्ती
, मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (11:55 IST)
पणजी। गोवा के लोक निर्माण विभाग मंत्री सुदीन धवलीकर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि धवलीकर किस रोग से ग्रस्त हैं।


धवलीकर के छोटे भाई दीपक धवलीकर ने बताया कि मुंबई के अस्पताल में उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई जा रही थी और सोमवार को उन्हें वहीं पर भर्ती कर लिया गया। परिवार के एक अन्य सदस्य ने नाम नहीं जाहिर होने की शर्त पर बताया कि रोग का पता लगाने के लिए मंत्री की बायोप्सी की गई।

परिवार की ओर से इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। धवलीकर गोवा सरकार के दूसरे मंत्री हैं, जिन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले गोवा के ऊर्जा मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को मस्तिष्काघात के बाद पिछले महीने कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
अस्पताल में उनका अभी इलाज चल रहा है। इस वर्ष की शुरुआत में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अग्नयाशय संबंधी रोग के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में लगातार चौथे दिन भारी बारिश से लोग परेशान, शिक्षा मंत्री का स्कूल की छुट्टी से इनकार