Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पंजाब में गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP में 11 रुपए की वृद्धि

हमें फॉलो करें पंजाब में गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, MSP में 11 रुपए की वृद्धि
, शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (11:54 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को गन्ने की कीमत में 11 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की और कहा कि 391 रुपए प्रति क्विंटल की नई दर देश में सबसे अधिक है।
 
मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, '11 रुपए की बढ़ोतरी के साथ नई दर 391 रुपए प्रति क्विंटल होगी, जो देश में सबसे अधिक होगी।' उन्होंने इसे 11 रुपए का शुभ शगुन बताया।
 
किसानों ने हाल ही में गन्ने का दाम 380 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 450 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। इस पर मान ने कहा था कि अच्छी खबर आने वाली है।
 
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने धानोवाली गांव के पास जालंधर-नई दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के जालंधर-फगवाड़ा हिस्से को अवरुद्ध कर दिया था। चौथे दिन किसान नेताओं और मुख्यमंत्री मान के बीच हुई बैठक के बाद धरना खत्म किया गया था।
 
पड़ोसी राज्य हरियाणा ने पिछले महीने गन्ने की कीमत 14 रुपए बढ़ाकर 386 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की थी।
Edited by  : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Exit Poll: उमा भारती के प्रभाव वाले बुंदेलखंड़ के टीकमगढ़ और निवाड़ी में भाजपा और कांग्रेस के साथ सपा बन सकती है गेमचेंजर