Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी के मुरादनगर में बड़ा हादसा, शवयात्रा में गए लोगों पर गिरी छत, 18 की मौत

हमें फॉलो करें यूपी के मुरादनगर में बड़ा हादसा, शवयात्रा में गए लोगों पर गिरी छत, 18 की मौत

अवनीश कुमार

, रविवार, 3 जनवरी 2021 (16:35 IST)
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट परिसर की छत गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए।
 
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आज तड़के से हो रही तेज बारिश के कारण मुरादनगर में बंबामार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर की छत और दीवार गिर गई हैं। 

webdunia
घटना के समय श्मशान घाट पर अंत्येष्टि हो रही थी, इस कारण वहां एकत्र करीब 40 से अधिक लोग मलबे में दब गए। उन्होंने कहा कि घटना में 18 लोगों की मौत हो गई है और 28 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मलबे से कई लोगों को निकाल लिया गया है। दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
webdunia
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

2-2 लाख रुपए की सहायता राशि : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए तथा हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए की अर्थिक सहायता के देने निर्देश दिए हैं।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई : मंडल आयुक्त, मेरठ अनीता सी मेश्राम  ने बताया कि अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 38 लोगों को बचा लिया गया है। हमने जांच शुरू कर दी है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमला मामले में 45 और लोग गिरफ्तार