Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

8वीं कक्षा के छात्र से कुकर्म करने वाला नाईजीरियाई युवक गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Greater Noida
, शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 (20:09 IST)
नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र का यौन उत्पीड़न करने वाले नाइजीरियाई युवक को थाना कासना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
 
पुलिस उपाधीक्षक (ग्रेटर नोएडा) निशांक शर्मा ने बताया कि 2 माह पूर्व थाना कासना क्षेत्र स्थित जीडी गोयनका स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र के साथ यौन शोषण हुआ था।

इस मामले की जांच कर रही कासना पुलिस ने शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर नाइजीरियाई मूल के युवक सैमुअल मॉरीसन को गिरफ्तार कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। उसकी गिरफ्तारी की सूचना नाइजीरिया को दी जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में मंत्रियों को बांटे गए जिले, वेबदुनिया पर देखें पूरी लिस्ट