Publish Date: Fri, 30 Jul 2021 (15:20 IST)
Updated Date: Fri, 30 Jul 2021 (15:24 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में सुरक्षा बलों के 3 जवानों को मामूली चोटें आई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने दोपहर को बारामूला शहर में खानपुरा पुल के समीप सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका। घायल सुरक्षाकर्मियों को एक अस्पताल ले जाया गया जबकि आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।(भाषा)