Publish Date: Fri, 30 Jul 2021 (15:01 IST)
Updated Date: Fri, 30 Jul 2021 (15:05 IST)
फिरोजाबाद (यूपी)। फिरोजाबाद जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के नींबू वाला बाग स्थित एक भूखंड में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) हरिमोहन सिंह ने बताया कि युवती के हाथ पर जे लिखा हुआ है और वह पीले रंग की सलवार तथा काले रंग का कुर्ता पहने हुए है। शव के पास लाल रंग का एक कपड़ा भी मिला है।
उन्होंने बताया कि युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष है। उसकी शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है।(भाषा)