Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड के रामगढ़ में धमाके के साथ जमीन फटी, घरों में पड़ी दरारें

हमें फॉलो करें झारखंड के रामगढ़ में धमाके के साथ जमीन फटी, घरों में पड़ी दरारें
, गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (17:58 IST)
रांची। झारखंड में रामगढ़ के भुरकुंडा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज आवाज के साथ जमीन फट गई। इस घटना का असर आसपास रह रहे लोगों पर भी पड़ा। यहां रह रहे लोगों को आसपास का इलाका खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक यह घटना सीसीएल बरकासयाल क्षेत्र में घटी, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। इस घटना में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि लोगों में इस घटना के बाद काफी दहशत है। यह घटना एक बंद खदान में हुई। 
 
दरअसल, बरकासयाल के नकारी कॉलोनी में बंद खदान का कुछ हिस्सा तेज आवाज के साथ धंस गया। इस घटना के बाद आसपास के घरों में भी दरारें पैदा हो गई थीं। इस घटना के बाद दहशत में आए लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने चाहिए। आगे भी इस तरह का हादसा हो सकता है। 
 
दूसरी ओर, घटना के बाद सीसीएल के अधिकारियों ने इस जगह का जायजा लिया फिर घटनास्थल के आसपास के इलाके में खतरा लिखवाकर पूरे क्षेत्र को असुरक्षित घोषित कर दिया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रिकॉशन डोज के लिए 8 जनवरी से शुरु होगा रजिस्ट्रेशन, SMS से मिलेगी जानकारी, जानें आपके हर सवाल का जवाब