Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

GSEB HSC Results : गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 86.91% बच्चे पास

हमें फॉलो करें GSEB HSC Results : गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 86.91% बच्चे पास
, शनिवार, 4 जून 2022 (09:54 IST)
गांधीनगर। गुजरात बोर्ड का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस साल जनरल स्ट्रीम में कुल 3,35,145 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 86.91 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
 
12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 89.23% रहा जबकि लड़कों का पासिंग परसेंटेज 84.67% रहा है। वहीं 1064 स्कूलों में सभी छात्र पास हुए हैं। छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अहमदाबाद शहर में 79.87% और ग्रामीण क्षेत्रों में 81.92% परिणाम। अहमदाबाद शहर ने 79.87% और ग्रामीण 81.92% परिणाम घोषित किया है। अहमदाबाद शहर में 106 छात्रों को ए1 ग्रेड मिली है। जबकि ग्रामीण इलाकों में 101 छात्रों को ए1 ग्रेड मिली है।
 
राजकोट जिले का 88.72% रिजल्ट : राजकोट जिले का 88.72% परिणाम घोषित किया गया है। राजकोट जिले में सबसे ज्यादा 99.34% वंगाधरा सेंटर का रिजल्ट और राजकोट सेंट्रल जेल का सबसे कम रिजल्ट 0% रहा। राजकोट सेंट्रल जेल में एक कैदी ने परीक्षा दी और फेल होने के कारण जीरो रिजल्ट भी नहीं मिला। राजकोट जिले में A1 ग्रेड में 402, A2 ग्रेड में 2558, B1 ग्रेड में 4166 छात्र, B2 में 4876 छात्र, C1 ग्रेड में 3811 छात्र, C2 ग्रेड में 1562 छात्र, D1 ग्रेड में 12 छात्र और E1 ग्रेड में 3 छात्र हैं। सूरत के बाद, राजकोट जिले में ए1 ग्रेड पाने वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक है।
 
सूरत जिले का 87.52% परिणाम  : सूरत जिले का 87.52% परिणाम घोषित किया गया है। गुजरात में सूरत के सबसे ज्यादा 643 छात्रों को ए-1 ग्रेड मिला है।
 
वडोदरा जिले का 76.49 प्रतिशत रिजल्ट : राज्य में वडोदरा का परिणाम सबसे कम 76.49 फीसदी रहा है। जिससे अभिभावक व छात्र मायूस हैं।वडोदरा जिले में सबसे कम 56.43 प्रतिशत परिणाम दाभोई केंद्र में रहा है। सबसे अधिक शिनोर सेंटर को जहां 92.55 फीसदी रिजल्ट मिला है, वहीं वडोदरा सेंट्रल जेल सेंटर को 100 फीसदी रिजल्ट मिला है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुकेश अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति, गौतम अडानी से आगे निकले