Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुरमीत राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें गुरमीत राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
, गुरुवार, 13 मई 2021 (00:33 IST)
चंडीगढ़। जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रक्तचाप संबंधी समस्या होने के चलते कारावास के डॉक्टरों की सलाह के बाद बुधवार को रोहतक पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 
जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 53 वर्षीय गुरमीत को सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरमीत द्वारा रक्तचाप संबंधी परेशानी की शिकायत के बाद जेल के डॉक्टरों ने उसकी जांच की। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रोहतक के सरकारी अस्पताल भेजा गया।

 
 2 महिलाओं के साथ बलात्कार का दोषी ठहराए जाने के बाद वर्ष 2017 से ही गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और गुरमीत को अलग वार्ड में रखा गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दूर होगी वैक्‍सीन की कमी, सीरम अगस्‍त से हर महीने 10 करोड़ तो भारत बायोटेक 7.8 करोड़ टीके बनाएगा