Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

हमें फॉलो करें दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
, बुधवार, 4 मई 2022 (21:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार दोपहर को ओलावृष्टि हुई, जबकि अलग-अलग इलाकों में बारिश की वजह से गर्मी से कुछ राहत भी मिली। रोहिणी, पीतमपुरा और पश्चिम विहार के निवासियों ने दोपहर 2 बजे के करीब ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की सूचना दी।

इससे पहले सुबह में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राजधानी दिल्ली में धूलभरी आंधी, गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया था। बाद में इस चेतावनी को ‘ऑरेंज’ श्रेणी में तब्दील कर दिया गया था।

दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल के सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक था।

आईएमडी ने कहा था कि पश्चिमोत्तर भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के परिणामस्वरूप, अगले तीन दिनों के लिए राजधानी में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की गई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बसपा सरकार में मंत्री रहे हाजी याकूब कुरैशी पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चस्पा किया कुर्की का नोटिस