Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली पुलिस ने 22 साल से फरार SIMI के आतंकवादी को दबोचा, खतरनाक थे मंसूबे

हमें फॉलो करें दिल्ली पुलिस ने 22 साल से फरार SIMI के आतंकवादी को दबोचा, खतरनाक थे मंसूबे
नई दिल्ली , सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (00:17 IST)
दिल्ली पुलिस ने ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (SIMI ) के 47 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सिमी के सदस्य ने कई भोले-भाले युवाओं को कथित तौर पर गुमराह करने के अलावा प्रतिबंधित संगठन की एक पत्रिका का संपादन भी किया था। पुलिस के मुताबिक, हनीफ शेख पिछले 22 साल से फरार था।
अधिकारियों ने बताया कि उसे 22 फरवरी को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल से पकड़ा गया, जहां वह अपनी पहचान बदलकर एक उर्दू स्कूल में शिक्षक था।
 
वर्ष 2001 में राष्ट्रीय राजधानी के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में उसके खिलाफ राजद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खजुराहो नृत्य समारोह का छठा दिन : भारतीय शास्त्रीय नृत्यों से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक