Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हर घर तिरंगा अभियान : UP में डाकघरों में मिलेंगे तिरंगे, 'सेल्फी प्वाइंट' भी बनाए जाएंगे

हमें फॉलो करें Tiranga
लखनऊ , गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (18:06 IST)
Har Ghar Tiranga Abhiyan 2.0 : डाक विभाग 'हर घर तिरंगा अभियान 2.0' के तहत राजधानी लखनऊ समेत सभी मंडलों के प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में तिरंगे उपलब्ध कराएगा। एक अगस्त से तिरंगे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। साथ ही हर डाकघर में स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों और आवरणों के फ्रेम से 'सेल्फी प्वाइंट' भी बनाए जाएंगे। 
 
लखनऊ के महा डाकपाल (पोस्टमास्टर जनरल) विवेक कुमार दक्ष ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, पिछले साल हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से घर-घर झंडा फहराने के लिए शुरू की गई मुहिम इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के तौर पर जारी है।
 
उन्होंने कहा कि लखनऊ मुख्यालय डाक परिक्षेत्र ने इस मुहिम के मद्देनज़र डाक घरों में विशेष इंतजाम किए हैं। राजधानी समेत सभी मंडलों के सभी प्रधान डाकघरों और उप डाकघरों में एक अगस्त से तिरंगे बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पिछले वर्ष डाक विभाग ने 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत उत्तर प्रदेश में 13 लाख से अधिक तिरंगे उपलब्ध करवाए थे।
 
दक्ष ने बताया कि हर डाकघर में राष्ट्रीय ध्वज और स्वतंत्रता संग्राम पर जारी डाक टिकटों तथा आवरणों के फ्रेम से ‘सेल्फी पॉइंट्स’ तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि डाक विभाग अपने विस्तृत नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए गाँव, कस्बे, शहर और सुदूर इलाकों में हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है।
 
उन्होंने बताया कि इसके प्रचार-प्रसार के लिए डाक विभाग विभिन्न संस्थाओं, कार्यालयों, विद्यालयों और प्रतिष्ठानों से संपर्क कर उन्हें इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मध्यप्रदेश में 'टाइगर' पर टिकी नजर!, शिवराज ने 5वीं बार CM बनने की भरी हुंकार