Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण पर बोले जाकिर हुसैन, चांद पर लहराएगा तिरंगा

हमें फॉलो करें chandrayaan
, शनिवार, 15 जुलाई 2023 (15:10 IST)
Chandrayaan-3 : तबला वादक जाकिर हुसैन ने ‘चंद्रयान-3’ के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जाहिर की और इसे हर भारतीय के लिए एक महान क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि वे चांद पर जा रहे हैं और उम्मीद है कि वहां हमारा झंडा लगाएंगे, जो यह साबित करेगा कि हम दुनिया में मौजूद महाशक्तियों में से एक हैं। यह एक महान क्षण और शानदार चीज है।
संगीत क्षेत्र के दिग्गज ने कहा कि चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण दक्षिण-पूर्वी एशिया की तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था और वैज्ञानिक शक्ति का एक सबूत है।
 
उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन का एक महान क्षण है। इंसान पहले भी चांद पर गए हैं और मुझे खुशी है कि हमारे वैज्ञानिकों ने अपनी काबिलियत को दुनिया के सामने सिद्ध किया है।
 
उल्लेखनीय है कि भारत ने शुक्रवार को अपने महत्वकांक्षी तीसरे चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया, जिसका लक्ष्य चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की उपलब्धि हासिल करना है। यह काम अब तक केवल अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देश ही कर पाए हैं। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल की अपील, जलमग्न इलाकों में न लें सेल्फी