Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तमिलनाडु का क्या है मिशन चंद्रयान से कनेक्शन...

हमें फॉलो करें तमिलनाडु का क्या है मिशन चंद्रयान से कनेक्शन...
श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) , शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (11:44 IST)
mission chandrayaan: वर्ष 2008 में पहले चंद्र मिशन (mission chandrayaan) के साथ शुरू हुई चंद्रयान श्रृंखला के बारे में एक अनोखी समानता उसका तमिलनाडु से संबंध है। तमिलनाडु में जन्मे मयिलसामी अन्नादुरई और एम. वनिता के चंद्रयान-1 (Chandrayaan-1) और चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) का नेतृत्व करने के बाद अब विल्लुपुरम के मूल निवासी पी. वीरमुथुवेल तीसरे मिशन की निगरानी कर रहे हैं जिसे शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 के जरिए चंद्रमा की ओर रवाना किया जाएगा।
 
एस. सोमनाथ की अध्यक्षता में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मकसद उन विशिष्ट देशों की सूची में शामिल होना है जिन्होंने चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' में महारत हासिल कर ली है। शुक्रवार को रवाना होने वाला 'चंद्र मिशन' वर्ष 2019 के 'चंद्रयान-2' का अनुवर्ती मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की 'सॉफ्ट लैंडिंग' कराना है।
 
वीरमुथुवेल (46) वर्तमान में सोमनाथ के नेतृत्व में चंद्रयान-3 मिशन के परियोजना निदेशक हैं। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के एक परिवार से नाता रखने वाले वाले वीरमुथुवेल प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मद्रास) के पूर्व छात्र हैं और उन्होंने पीएचडी भी कर रखी है।
 
चंद्र मिशन के परियोजना निदेशक के रूप में वीरमुथुवेल ने वनिता का स्थान लिया है, जो तत्कालीन इसरो प्रमुख के. सिवन के नेतृत्व में चलाए गए चंद्रयान-2 मिशन की परियोजना निदेशक थीं। वनिता इसरो के इतिहास में इस पद काबिज हुई पहली महिला थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi Flood : पानी में डूबे ITO, राजघाट, केजरीवाल ने मांगी सेना की मदद