Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जींद, रामगढ़, तिरुवरूर सीट पर उपचुनाव, कड़ाके की ठंड में लंबी कतारें..., दिग्विजय बोले आज डी डे

Advertiesment
हमें फॉलो करें जींद, रामगढ़, तिरुवरूर सीट पर उपचुनाव, कड़ाके की ठंड में लंबी कतारें..., दिग्विजय बोले आज डी डे
, सोमवार, 28 जनवरी 2019 (10:56 IST)
हरियाणा के जींद, राजस्थान के अलवर और तमिलनाडु की तिरुवरूर विधानसभा सीट पर मतदान जींद सीट पर सुबह 7 बजे से और रामगढ़ सीट पर 8 बजे से मतदान चल रहा है। कड़ाके की ठंड के बाद भी जींद में कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं।
 
 
जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दो महिला उम्मीदवारों सहित 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें सत्तारूढ़ बीजेपी के डॉ. कृष्णलाल मिढ़ा, कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला और इनेलो के उम्मेद सिंह शामिल हैं। इसके अलावा सांसद दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला भी चुनाव मैदान में हैं। यह उपचुनाव जींद से इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के निधन के कारण हो रहे हैं।
 
 
जींद उपचुनाव में दिग्विजय सिंह को आम आदमी पार्टी का साथ मिला है। दिग्विजय ने कहा कि आज डी डे (दिग्विजय का दिन) है।  हम बड़े अंतर से जीत रहे हैं। अरविंद के साथ आने से व्यापारी वर्ग का भरपूर समर्थन मिला है।
 
सुरजेवाला ने की सोमनाथ में पूजा : वोटिंग के बीच कांग्रेस के उम्मीदवार और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार तड़के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। सुरजेवाला कैथल से विधायक हैं, लेकिन पार्टी ने आगामी चुनावों के मद्देनजर जींद उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। यही कारण है कि मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौसम अपडेट : ठंड से फिर कांपी दिल्‍ली, इंदौर, भोपाल समेत 20 शहरों में कोल्ड डे