Publish Date: Thu, 14 Nov 2019 (13:35 IST)
Updated Date: Thu, 14 Nov 2019 (13:38 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल का 17 दिन बाद गुरुवार को विस्तार हुआ। 6 विधायकों को जहां कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, वहीं पहली बार विधायक बने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को भी स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया है।
अनिल विज, रणजीतसिंह चौटाला, कंवरपाल, मूलचंद शर्मा और बनवारी लाल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं ओमप्रकाश यादव, कमलेश ढांढा (पानीपत ग्रामीण), संदीप सिंह (पूर्व हॉकी कप्तान) और अनूप धानक को राज्यमंत्री बनाया गया है। सभी मंत्रियों को राज्यपाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में जेजेपी के सहयोग से भाजपा ने सरकार बनाई है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। सरकार बनाने के लिए दुष्यंत चौटाला ने भाजपा को सहयोग दिया है। चौटाला खट्टर सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।