Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाणा में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या, 10 गोलियां मारीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congress spokesperson
, गुरुवार, 27 जून 2019 (11:45 IST)
चंडीगढ़। गुरुवार को एक सनसनीखेज घटनाक्रम में हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी की फरीदाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
 
जानकारी के मुताबिक जिस समय विकास चौधरी को गोलियां मारी गई थीं, वे जिम से बाहर निकल रहे थे। जानकारी के मुता‍बिक विकास चौधरी को हमलावरों ने 10 से ज्यादा गोलियां मारी हैं। 
 
गोली लगने के बाद विकास गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। अभी हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हमले का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।
webdunia

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर हत्या की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा के राज में प्रदेश गुंडाराज व संगठित अपराध का गढ़ बन गया है। कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है, गुंडे-बदमाशों व अराजक तत्वों का बोलबाला है। इस माहौल की दोषी सिर्फ खट्टर सरकार ही है। विकास चौधरी पर हमले की निष्पक्ष जांच हो और भाजपा सरकार आरोपियों को कानूनी सजा दिलाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो की भारत यात्रा के क्या हैं मायने