Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फरार आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा पुलिस के सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें फरार आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा पुलिस के सिपाही को बदमाशों ने मारी गोली, मौत

एन. पांडेय

, शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (12:10 IST)
हरिद्वार। हरियाणा के फरीदाबाद से डकैती मामले में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए हरिद्वार पहुंची फरीदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम पर बदमाशों ने फायर कर दिया। फायरिंग से गंभीर रूप से घायल सिपाही को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने फरीदाबाद में कुछ दिनों पहले डकैती को अंजाम दिया था जिसके बाद से चारों आरोपी फरार चल रहे थे।

 
मुखबिर की सूचना पर फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए हरिद्वार पहुंची थी। इसके बाद मौके से 3 बदमाशों को पुलिस टीम ने दबोच लिया और 1 बदमाश मौके से फरार हो गया जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

webdunia
 
पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात 10 बजे चारों बदमाशों को क्राइम ब्रांच की टीम ने पंतदीप पार्किंग के पास ट्रेस कर लिया था जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को दबोच लिया। इसी बीच अचानक एक बदमाश ने मोजे से पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया जिसमें गोली सिपाही की कनपटी पर जा लगी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 
घटना के बाद आरोपी फरार ही गया था। घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान हरियाणा पुलिस के सिपाही के सिर में गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी का नाम अंशुल बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुलंदशहर: दलित छात्रा की सड़क से खींचकर हत्या, गांव की बच्चियां पुलिस से ले रही हैं मोर्चा, हत्यारे की गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार