Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या शिकार करना भूल गए हैं भारत के शेर, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें क्या शिकार करना भूल गए हैं भारत के शेर, वीडियो वायरल
, सोमवार, 11 जनवरी 2021 (11:57 IST)
नई दिल्ली। शेर अपनी बहादुरी के चलते जंगल का राजा कहलाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा होगा कि एक मामूली-सा कुत्ता शेरनी को जंग के मैदान से पीछे हटने के लिए मजबूर कर दे? एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे तो यही साबित होता है। एक कुत्ता शेरनी का बहादुरी से सामना कर रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गिर अभयारण्य का बताया जा रहा है। इससे सैलानियों ने शूट किया। चौंकाने वाली बात यह है कि शेरनी को कुत्ते के आक्रामक रवैए के बाद पीछे हटना पड़ा। जंगली जानवरों के ऐसे रवैए पर वन विशेषज्ञ का कहना है कि शिकारी जानवरों की आक्रामकता अब खत्म होती जा रही है, क्योंकि उनको सीधा खाना मिल रहा है।
 
अभयारण्यों में शेरों जैसे खूंखार पशुओं की हालत कुत्ते जैसे पालतू जानवर जैसी हो गई है। हालांकि कहा जाता है कि शेर भोजन के लिए कुत्ते का शिकार नहीं करता है। लेकिन हां, शक्ति प्रदर्शन के लिए उसे मार जरूर डालता है। (Photo courtesy: Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चिकन नहीं परोसने पर शराबियों ने होटल को आग लगाई