Publish Date: Fri, 16 Jul 2021 (19:03 IST)
Updated Date: Fri, 16 Jul 2021 (19:15 IST)
महाराष्ट्र के जलगांव में आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार, दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा पायलट घायल हो गया।
यह दुर्घटना जलगांव जिले के चोपडा में एक खेत में शाम करीब 4 बजे हुई। सूचना मिलने पर चोपड़ा के तहसीलदार और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य जारी है। खबरों के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर धुले शिरपुर तहसील में प्राइवेट एविएशन अकादमी का बताया जा रहा है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, एक जांच दल को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।