Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैलोजन बल्ब से 80 ग्रामीणों को आंख में तकलीफ

हमें फॉलो करें हैलोजन बल्ब से 80 ग्रामीणों को आंख में तकलीफ
राजनांदगांव , गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (10:01 IST)
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब 80 लोगों ने हैलोजन बल्ब की तेज रोशनी के कारण आंखें प्रभावित होने की शिकायत की। प्रभावितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
राजनांदगांव जिले के कलेक्टर भीम सिंह ने बताया कि जिले के छुईखदान क्षेत्र के पैलीमेटा गांव में हैलोजन बल्ब की तेज रोशनी से 80 लोगों की आंखें प्रभावित हुई हैं। सभी मरीजों को जिले के छुईखदान और गडई के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
 
सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है कि इस महीने की पांच तारीख को कलार समाज के लगभग पांच सौ लोग सामाजिक बैठक में पैलीमेट गांव में शामिल हुए थे। इस बैठक में मध्यप्रदेश के सदस्य भी शामिल थे। बैठक देर रात तक चली थी।
 
कलेक्टर ने बताया कि बैठक समाप्त होने के बाद वहां मौजूद लोग सोने चले गए। जब वे सुबह उठे तो अधिकांश लोगों ने आंखों में तकलीफ की शिकायत की। जब लोगों की तकलीफ बढ़ी तब उन्होंने चिकित्सकों से संपर्क किया।
 
सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला मुख्यालय से नेत्र विशेषज्ञों का दल गांव भेजा गया और प्रभावितों की जांच की गई। प्रभावितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में कसा 'वैलेंटाइन डे' पर शिकंजा