Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CM हेमंत सोरेन ने रांचीवासियों को दी बड़ी सौगात, अब एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक बनेगा भव्य फ्लाईओवर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ranchi
रांची , सोमवार, 21 जुलाई 2025 (17:40 IST)
रांचीवासियों को हेमंत सोरेन सरकार ने नई सौगात दी है। कांटाटोली, सिरम टोली और रातू रोड फ्लाईओवर के बाद रांचीवासियों को अब 2 और नए फ्लाईओवर की सौगात बहुत जल्दी मिलने वाली है। अब 2 प्रमुख फ्लाईओवर को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। 
 
साथ ही जल्द से जल्द डीपीआर तैयार करने का भी निर्देश दिया है। अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली तक एलिवेटेड और करमटोली-मोरहाबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर निर्माण के लिए डीपीआर निर्माण की मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने  इन योजनाओं की स्वीकृति दी और अधिकारियों को राज्य के अन्य शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का निधन, 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस