Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू के पेट में दर्द, अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें हिमाचल सीएम सुखविंदर सुक्खू के पेट में दर्द, अस्पताल में भर्ती
, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (12:57 IST)
Himachal news in hindi : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
सुक्खू को बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सा जांच में पता चला है कि पेट में संक्रमण के कारण उन्हें दर्द हुआ। चिकित्सकों के अनुसार, अब तक सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है।
 
सुक्खू के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। जांच जारी है और मुख्यमंत्री अभी अस्पताल में ही रहेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या राम मंदिर भाजपा का नहीं हमारे देश का मंदिर, कमलनाथ के निशाने पर BJP