Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 5 April 2025
webdunia

हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ी, कुफरी व मनाली में ताजा बर्फबारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Himachal Pradesh
, गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (18:35 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कुफरी और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई है जिसके साथ ही पूरे राज्य में ठंड और बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम 5.30 बजे से गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक शिमला जिले के कुफरी में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि कुल्लू जिले के मनाली में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है।
 
सिंह ने बताया कि आदिवासी जिला किन्नौर के कल्पा में 6.4 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई जबकि लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में 5 सेंटीमीटर दर्ज की गई, जो राज्य का सबसे ठंड स्थान बना रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0 से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कल्पा में न्यूनतम तापमान 0 से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। डलहौजी में बुधवार को हुई बर्फबारी से तापमान गिरकर 0 से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
 
सिंह ने बताया कि राज्य की राजधानी में बुधवार को हल्की बारिश हुई और यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुफरी में न्यूनतम तापमान 0 से 1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि मनाली में 0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में हिन्दू मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस ने घृणा अपराध बताया