Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिमाचल में पहाड़ी से कार पर गिरी गाय, कार का हुआ यह हाल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Himachal Pradesh
, मंगलवार, 21 सितम्बर 2021 (09:30 IST)
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में एक गाय पहाड़ी से गिर गई। गाय नीचे सड़क से गुजर रही कार पर जा गिरी। कार चालक हड़बड़ा गया और कार बेकाबू होकर करीब 250 फुट नीचे नदी में जा गिरी। इस दिल दहला देने वाले हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी लापता है।
 
बताया जा रहा है कि कार पर गाय गिरने से चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। कार नीचे रावी नदी में जा गिरी। इस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 
 
पुलिस ने कार के भीतर से ड्राइवर का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है। हादसे के समय पत्नी भी कार में ही मौजूद थी, उसकी तलाश की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुरु नरेन्द्र गिरी की मौत के बाद मुश्किल बढ़ी, जानिए क्यों विवादों में रहते हैं आनंद गिरी...