Attack on former Congress MLA : हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे बंबर ठाकुर को शुक्रवार को उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। हमले में ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घायल हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 गोलियां चलाईं। पूर्व विधायक पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के प्रांगण में अन्य लोगों के साथ होली मना रहे थे, तभी चार लोग आए और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक ठाकुर के पैर में गोली लगी है। अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घायल हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 गोलियां चलाईं। पूर्व विधायक पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के प्रांगण में अन्य लोगों के साथ होली मना रहे थे, तभी चार लोग आए और गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक ठाकुर के पैर में गोली लगी है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर मुख्य बाजार की ओर पैदल भागे हैं। धवल ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक हमले के तुरंत बाद ठाकुर को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला रेफर कर दिया गया, जबकि पीएसओ को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर संज्ञान लेते हुए कहा, मैंने बंबर ठाकुर से बात की है और उनसे एम्स जाने का आग्रह किया है, लेकिन वह आईजीएमसी शिमला में इलाज कराना चाहते हैं।
उपायुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, गोलीबारी की घटना के पीछे जो लोग हैं, उन्हें पकड़ने के लिए सड़कों और फोरलेन पर अवरोधक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour