Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ललितपुर में कुएं में मिले 10 नरकंकाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Human skelton
ललितपुर , शनिवार, 4 जून 2016 (15:07 IST)
ललितपुर। उत्तरप्रदेश में ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में एक सूखे कुएं की खुदाई के दौरान 10 नरकंकाल मिले हैं। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि झांसी-ललितपुर राजमार्ग के निकट कडेसराकलां गांव में मनोहर नामक व्यक्ति का एक आश्रम है। आश्रम में स्थित सैकड़ों साल पुराने एक सूखे कुएं की शुक्रवार शाम खुदाई चल रही थी। कुएं की मिट्टी करीब 5 फिट हटाने के बाद वहां कुछ नरमुंड और हड्डियों के अवशेष मिले।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने मौके पर पहुंचकर कुएं का जायजा लिया। बरामद नरकंकाल 2 महिला, 2 बच्चे और 6 पुरुषों के हैं। इसके अलावा कुत्ते और बकरी के कंकाल भी कुएं से बरामद हुए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अनंतनाग में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद