Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विराट कोहली की बेटी को धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें विराट कोहली की बेटी को धमकी देने वाले को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
, बुधवार, 10 नवंबर 2021 (17:45 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस साइबर सेल ने टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की हार के बाद एक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी को ऑनलाइन रेप की धमकी देने के आरोप में हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
 
मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है। आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने की है। मुंबई पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय रामनागेश अलीबाथिनी के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति को मुंबई लाया जा रहा है। 
 
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। वह पहले फ़ूड डिलीवरी ऐप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था।
 
क्या था मामला : ICC T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों भारत को मिली हार के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी गेंदबाजी के लिए ऑनलाइन ट्रोल द्वारा गाली दी गई थी।

विराट कोहली के शमी के समर्थन में आ गए थे। अब डिलीट हो चुके ट्विटर अकाउंट से विराट और अनुष्का शर्मा की 9 महीने की बेटी को बलात्कार की धमकी दी गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विविधता को नहीं समझता है चीन : दलाई लामा