Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IISc बेंगलुरु के लैब में हाइड्रोजन ब्लास्ट, एक वैज्ञानिक की मौत, 3 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें IISc बेंगलुरु के लैब में हाइड्रोजन ब्लास्ट, एक वैज्ञानिक की मौत, 3 घायल
बेंगलुरु , बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (19:55 IST)
बेंगलुरु। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के एरोस्पेस लैब में हाइड्रोजन सिलिंडर में बुधवार को हुए धमाके से हड़कंप मच गया। हादसे में एक वैज्ञानिक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम मनोज कुमार है। घायलों के नाम कार्तिक, नरेश कुमार और अतुल्य है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
ब्लास्ट के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। फारेंसिक विशेषज्ञ घटना के वास्तविक कारणों का अब पता लगाएंगे।
 
रमैया मेमोरियल अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है जिसमें बताया है कि घायल अतुल्य, नरेश और कार्तिक तीनों को चेहरे, कंधे और पेट पर चोटें आई हैं। नरेश के दाएं हाथ और पैर में फ्रैक्चर भी हैं। वहीं कार्तिक के चेहरे के दाएं तरफ की चमड़ी काफी जल गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 बार की विश्व चैम्पियन मैरीकॉम करेंगी पुरुष मुक्केबाज के साथ ट्रेनिंग