Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

TMC के 1 कार्यकर्ता को पीटा तो हम BJP के 5 मारेंगे... बंगाल के मंत्री उदयन गुहा का विवादित बयान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Trinamool Congress
, बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (18:43 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं और अगर उनमें से एक पर हमला हुआ तो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 2 कार्यकर्ताओं को पीटा जाएगा।
 
कोलकाता और हावड़ा में मंगलवार को भाजपा की रैलियों के हिंसक होने के कुछ ही देर बाद कूचबिहार जिले के दिनहाटा के विधायक गुहा ने सीतलकुची में पार्टी की एक बैठक में यह टिप्पणी की।

उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने कहा कि हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। अगर मेरे लोगों पर हमला किया जाता है, तो हम हाथ पर हाथ रखकर नहीं बैठेंगे। उन्हें याद रखना चाहिए कि यदि उन्होंने हम में से एक को पीटा, तो हम उनके दो लोगों को पीटेंगे। 
 
भाजपा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से इसी तरह के बयानों की उम्मीद है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कुकृत्यों का जितना अधिक पर्दाफाश हो रहा है, उतना ही उनके नेता हताश हो रहे हैं और हताशा में इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार : बेगूसराय फायरिंग पर एक्शन, 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 18 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं