Publish Date: Mon, 17 Jul 2017 (15:43 IST)
Updated Date: Mon, 17 Jul 2017 (15:44 IST)
इंफाल। शरारती तत्वों ने सोमवार को शहर के एक व्यस्त व्यावसायिक इलाके में 1 शक्तिशाली आईईडी में विस्फोट किया।
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर सोइबम लेइकाई इलाके के पास हुई। शक्तिशाली विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षाकर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। (भाषा)