Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंजन में खामी की वजह से उड़ान नहीं भर पाई इंडिगो की एयरबस

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indigo Airbus
मुंबई , सोमवार, 5 मार्च 2018 (10:35 IST)
मुंबई। इंडिगो के एक एयरबस ए-320 नियो विमान के एक इंजन में ऑइल चिप का पता चलने के बाद नई दिल्ली जाने वाली यह उड़ान रवाना नहीं हो पाई। सूत्र ने यह जानकारी दी।
 
सूत्रों के अनुसार इंडिगो ने बाद में एक अन्य विमान से यात्रियों को रवाना किया और इस प्रक्रिया में यात्रियों को 4 घंटे से ज्यादा का विलंब हुआ। इस घटना के संबंध में संपर्क करने पर इंडिगो ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। पिछले सप्ताह भी इंडिगो के ए-320 नियो विमान के एक इंजन ने हवा में ही काम करना बंद कर दिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रियो व उनके प्रतिद्वंद्वी जेलियांग का नगालैंड में सरकार बनाने का दावा