Publish Date: Fri, 21 Sep 2018 (09:00 IST)
Updated Date: Fri, 21 Sep 2018 (09:07 IST)
फाइल फोटो
चेन्नई। इंडिगो एयरलाइंस की एक बस में यहां हवाईअड्डे पर गुरुवार को उस समय आग लग गई जब वह एक घरेलू उड़ान के यात्रियों को लेकर जा रही थी।
हवाईअड्डा अधिकारियों के मुताबिक, दमकल और बचाव सेवा के कर्मचारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करने के कारण हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। बस में उस समय आग लगी जब यह विमान में सवार होने के आगमन बिंदु पर करीब 50 यात्रियों को लेकर पहुंची। (भाषा)