Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैराथन में रिमी सेन के साथ जमकर दौड़ा इंदौर

Advertiesment
Indore Marathon
'स्वस्थ इंदौर और स्मार्ट इंदौर' के लिए रविवार को हजारों धावक 'जियो इंदौर मैराथन' में इंदौर की सड़कों पर दौड़े। हाल ही में भाजपा में शामिल हुई बॉलीवुड अदाकारा रिमी सेन मैराथन का मुख्य आकर्षण रहीं। मैराथन में इंदौरवासियों के साथ ही देश के कई शहरों के अलावा विदेशों से आए एथलीट भी शामिल हुए। 3 श्रेणियों में हुई इस मैराथन में बच्चों से लेकर बड़ों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस मैराथन में कई नामी खिलाड़ियों के अलावा इंदौर के पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने हिस्सा लिया। भाजपा महासचिव और स्थानीय विधायक कैलाश विजयवर्गीय भी इस आयोजन से जुड़े हैं। वे पूरे आयोजन के दौरान अलग अंदाज में नजर आए। मैराथन दौड़ में कई विदेशी एथलीटों ने भाग लिया।
 
'इंदौर मैराथन' 5, 10 और 21 किलोमीटर की 3 श्रेणियों में आयोजित हुई जिसमें करीब 9 लाख रुपए की इनामी राशि दांव पर थी। लंबी दूरी की इस दौड़ में शामिल होने के लिए अब तक हजारों धावक ऑनलाइन पंजीयन करा चुके थे। भारत के अलग-अलग शहरों के धावकों के साथ अफ्रीकी देशों के करीब 20 पेशेवर धावकों ने भी दौड़ में भाग लिया।
21 किलोमीटर की पहली दौड़ नेहरू स्टेडियम से सुबह 6 बजे शुरू हुई। इसके लिए सुबह 4.30 बजे से ही धावकों का जुटना शुरू हो गया था। 10 किलोमीटर की दौड़ ठीक 45 मिनट बाद शामिल हुई। इस दौड़ में इंदौरवासियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। 
 
5 किलोमीटर की दौड़ सुबह 8.30 बजे शुरू हुई। इसमें शामिल होने के लिए रिमी सेन राजवाड़ा पहुंचीं तो उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई। हर कोई उनके साथ एक सेल्फी लेना चाह रहा था। रिमी सेन ने अपने किसी भी प्रशंसक को निराश नहीं किया।
webdunia
बताया जाता है कि दौड़ में लगभग 20,000 लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौड़ का आयोजन 'स्वस्थ इंदौर, स्मार्ट इंदौर' की थीम पर 'इंदौर मैराथन' का आयोजन अकादमी ऑफ 'इंदौर मैराथनर्स' नाम के परमार्थ संगठन ने किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु के मदुरै में जल्लीकट्टू के दौरान 36 लोग घायल