Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्थान में 200 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी मासूम, सकुशल बाहर निकाला

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajasthan
, गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (21:37 IST)
बांदीकुई। राजस्थान में बांदीकुई (दौसा) के आभानेरी के पास 2 साल की बच्ची 200 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी थी जिसे 7.30 घंटे बाद देसी जुगाड़ से बाहर निकाला गया। मासूम की मां उसे देखते ही खुशी से रो पड़ी। उसने अपनी बेटी को सीने से लगा लिया। मासूम 100 फीट की गहराई पर नजर आई थी।
 
एम्बुलेंस से बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया है। वह स्वस्थ बताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी और बच्ची को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। मासूम 100 फीट की गहराई पर नजर आई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब खुलेगी सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी, CBI ने हाथ में ली जांच