Publish Date: Thu, 24 Feb 2022 (08:21 IST)
Updated Date: Thu, 24 Feb 2022 (08:24 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। सभी 200 विधायकों को बजट की एक कॉपी के साथ एप्पल आईफोन 13 दिया जाएगा। विधायकों को 75 हजार से 1 लाख रुपए की कीमत वाला आईफोन दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने हाल ही में 250 आईफोन खरीदे हैं जिनमें से माना जा रहा है कि 200 आईफोन बजट के बाद विधानसभा सदस्यों को दिए जाएंगे, वहीं इन आईफोन्स में असेंबली के नए ऐप को पहले ही अपग्रेड किया जा चुका है।