Publish Date: Sat, 19 Mar 2022 (21:09 IST)
Updated Date: Sat, 19 Mar 2022 (21:11 IST)
जम्मू। दक्षिण`कश्मीर के शोपियां और त्राल में आतंकियों द्वारा किए गए 2 ग्रेनेड हमलों में केरिपब के 3 जवान घायल हो गए।
एक हथगोला शोपियां में ज़ैनपोरा में 178वीं बटालियन ओर फेंका गया तो स्वान हैंडलर अमित कुमार जख्मी हो गया।
दूसरा हथगोला त्राल के नऊदल में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के ही दूसरे कैम्प ओर फेंका गया। इसमें 2 जवान घायल हो गए। तीनों खतरे से बाहिर बताये जाते हैं।