Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में टेलीफोन सेवा शुरू, फोन के प्रतिबंध से कई जानें बचीं

Advertiesment
Jammu Kashmir
श्रीनगर। घाटी में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। अधिकारियों के अनुसार रविवार से कई इलाकों में टेलीफोन सेवा शुरू कर दी गई। प्रांत के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि संचार सेवा बंद कर दिए जाने से कश्मीर में कई लोगों की जानें बचीं हैं तथा घाटी में दवाओं और जरूरी चीजों की कोई भी कमी नहीं है।
 
बीते दिन शनिवार तक घाटी से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। यहां बाजार लगातार 21वें दिन भी बंद हैं। दुकानें तथा सार्वजनिक परिवहन भी बंद हैं और साप्ताहिक बाजार भी अब तक नहीं खुला है, हालांकि कुछ विक्रेता शहर के कई इलाकों में स्टॉल लगाकर बिक्री जारी रखे हुए हैं।
 
फिक्स्ड लाइन फोन सेवाएं देने वाले कुछ टेलीफोन एक्सचेंजों को श्रीनगर में शनिवार शाम को बहाल कर दिया गया। लैंडलाइन कनेक्टिविटी को पूरी तरह से बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। यहां के लाल चौक और प्रेस एन्क्लेव के वाणिज्यिक केंद्र में सेवाएं जारी हैं। हालांकि अभी मोबाइल और इंटरनेट के साथ ही बीएसएनएल ब्रॉडबैंड और निजी इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में जवान तैनात हैं।
(सांकेतिक चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की विफलता से वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर नाराज